Sign in Ask for a demoDemo

Dentyaan हिंदी में

यह पेज दूसरी भाषाओं में: English తెలుగు

डेंटल क्लिनिक सॉफ्टवेयर

हिंदी में डेंटल क्लिनिक सॉफ्टवेयर

Dentyaan आपका पूरा क्लिनिक उन्हीं फोन पर चलाता है जो आपके पास पहले से हैं: फ्रंट डेस्क, चेयर, काउंटर, लैब, स्टॉक और रिपोर्ट। ऐप की स्क्रीन हिंदी, तेलुगु और अंग्रेज़ी में हैं, और इंटरनेट जाने पर भी काम नहीं रुकता।

मुफ्त डेमो लें WhatsApp पर पूछें 3 मिनट का डेमो वीडियो

पेपर रजिस्टर से क्लिनिक का नुकसान

ज़्यादातर छोटे क्लिनिक रजिस्टर, डायरी और याददाश्त पर चलते हैं। सब ठीक चलता है, जब तक कोई पेशेंट छूट न जाए।

आधे में छूटे रूट कैनाल

पेशेंट दूसरी सिटिंग पर नहीं आता, और किसी को पता तब चलता है जब दाँत में फिर से दर्द होता है।

लैब के काम के लिए फोन

क्राउन भेजा या नहीं? वापस आया या नहीं? किसी को फोन करके पूछना पड़ता है।

पुराने रजिस्टरों में दबी हिस्ट्री

दो साल बाद पेशेंट लौटता है, तो उसका पिछला इलाज पुरानी किताबों के ढेर में कहीं होता है।

पैसा जो दिखता नहीं

कलेक्शन, बकाया और लैब बिल महीने के आख़िर में ही जुड़ते हैं, अगर जुड़ें तो।

Dentyaan यह सब एक जगह रखता है, आपके पास पहले से मौजूद फोन पर।

Dentyaan आपके क्लिनिक के लिए क्या करता है

रजिस्टर, अपॉइंटमेंट डायरी, लैब की कॉपी और कैश बुक की जगह एक ही ऐप।

हिंदी में बोलें, केस शीट का ड्राफ्ट तैयार

पेशेंट से हिंदी, तेलुगु, अंग्रेज़ी या मिली-जुली भाषा में वैसे ही बात करें जैसे हमेशा करते हैं। Dentyaan केस शीट का ड्राफ्ट बनाता है। डॉक्टर पढ़कर, सुधारकर सेव करते हैं।

अगली सिटिंग अपने आप बुक

जिस इलाज में एक से ज़्यादा विज़िट लगती हैं, उसकी अगली सिटिंग अपने आप बुक हो जाती है। छूटी विज़िट अगली सुबह की कॉल लिस्ट में आ जाती है।

Dentyaan Cam की फोटो सीधे रिकॉर्ड में

कैमरे का बटन दबाएँ और फोटो पेशेंट के रिकॉर्ड में सेव हो जाती है। पेशेंट अपने दाँत स्क्रीन पर देखते हैं, इसलिए इलाज का प्लान उन्हें समझ आता है।

किसी भी पेशेंट की हिस्ट्री सेकंडों में

विज़िट, दाँत, X-रे, प्रिस्क्रिप्शन और बिल एक जगह। नाम, फोन या OP नंबर से खोजें।

लैब का काम जो खोता नहीं

हर लैब ऑर्डर का एक स्टेटस होता है। लैब WhatsApp लिंक से ही अपडेट करती है, और काम तैयार होने पर आपको पता चलता है।

पैसा जो दिखता है

कितना बिल हुआ, कितना आया और कितना बाकी है, दिन, डॉक्टर और प्रोसीजर के हिसाब से। कैश, UPI और कार्ड सब एक जगह।

क्लिनिक का एक दिन

उसी तरीके से जैसे छोटा क्लिनिक पहले से काम करता है: रजिस्टर, टोकन और केस शीट।

1

फ्रंट डेस्क पर

आपके रजिस्टर वाले कॉलम के साथ, कुछ टैप में पेशेंट रजिस्टर करें। शुगर, BP, खून पतला करने की दवा, प्रेग्नेंसी और एलर्जी एक बार लिखें, फिर हर विज़िट पर अलर्ट दिखता है। हर पेशेंट को एक टोकन मिलता है।

2

चेयर पर

FDI नंबर से दाँतों का चार्ट मार्क करें, या रजिस्टर की तरह टाइप करें: 36 RCT, 46 EXT। नोट्स टाइप करने के बजाय फोन के पास बोलें, Dentyaan केस शीट का ड्राफ्ट बनाता है। Dentyaan Cam की फोटो, RVG और OPG उसी रिकॉर्ड में जाते हैं।

3

काउंटर पर

जो इलाज दर्ज हुए, उन्हीं से बिल बनता है। कैश, UPI या कार्ड लें, बाकी रकम बकाया में दिखती है। रसीद पेशेंट की भाषा में WhatsApp पर भेजें।

4

हर सुबह

असिस्टेंट एक ही कॉल लिस्ट खोलते हैं: आज के पेशेंट, अगले कामकाजी दिन के रिमाइंडर, लौटा हुआ लैब का काम और छूटी विज़िट। एक टैप में कॉल, या तैयार मैसेज के साथ WhatsApp।

एक पेशेंट की विज़िट: दाँत 36 का रूट कैनाल चल रहा है और अगली सिटिंग तय है।
सुबह की कॉल लिस्ट, कॉल करने और WhatsApp रिमाइंडर भेजने के बटन के साथ।

फॉलो-अप जो अपने आप बुक होते हैं

  • एक सिटिंग पूरी होते ही अगली बुक हो जाती है। इलाज करने वाले डॉक्टर कोई भी तारीख बदल सकते हैं।
  • छूटी विज़िट, इलाज खुला रखते हुए, अगली सुबह की कॉल लिस्ट में आती है।
  • रिमाइंडर पेशेंट की अपनी भाषा में WhatsApp पर जाते हैं।
  • लैब से काम लौटने पर फिटिंग उसी दिन कॉल लिस्ट में आ जाती है।
  • छह महीने से नहीं आए पेशेंट चेकअप के लिए लिस्ट में दिखते हैं।

आपके पेशेंट के लिए

  • हर विज़िट के बाद पेशेंट की भाषा में एक WhatsApp मैसेज: क्या किया गया और अगली विज़िट कब है।
  • उनका रिकॉर्ड उनके अपने फोन पर: विज़िट, प्लान, प्रिस्क्रिप्शन, X-रे और बिल।
  • रिकॉर्ड, रिमाइंडर और वॉइस नोट्स के लिए हर पेशेंट की सहमति दर्ज होती है।

पेशेंट का डेटा सुरक्षित, भारत में ही

  • पेशेंट रिकॉर्ड भारत में, मुंबई के Google Cloud में रखे जाते हैं। हर रात बैकअप होता है।
  • हर डॉक्टर और असिस्टेंट का अपना लॉगिन। किसने कौन सा रिकॉर्ड खोला, यह क्लिनिक के मालिक देख सकते हैं।
  • Dentyaan ABDM रेडी है, ABHA सपोर्ट ऐप में ही है।
  • अपना डेटा कभी भी Excel और FHIR फाइलों के रूप में डाउनलोड करें।

पूरी जानकारी अंग्रेज़ी में: Security and privacy.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Dentyaan किन क्लिनिक के लिए है?

भारत के उन डेंटल क्लिनिक के लिए जिनमें एक से पाँच डॉक्टर हैं। स्कूल और कम्युनिटी डेंटल कैंप के लिए कैंप मोड भी है।

क्या नए कंप्यूटर खरीदने होंगे?

नहीं। यह किसी भी फोन, टैबलेट या कंप्यूटर के ब्राउज़र में चलता है। Android, Windows और Mac के ऐप भी हैं।

क्या ऐप हिंदी में है?

हाँ। ऐप की स्क्रीन हिंदी, तेलुगु और अंग्रेज़ी में हैं। केस शीट अंग्रेज़ी में बनती है। पेशेंट को सारांश और दवाओं की जानकारी उनकी भाषा में भेजी जा सकती है।

क्या AI आख़िरी केस शीट लिखता है?

नहीं। Dentyaan सिर्फ़ ड्राफ्ट बनाता है। डॉक्टर पढ़ते हैं, सुधारते हैं और सेव करते हैं। रिकॉर्ड की ज़िम्मेदारी डॉक्टर की रहती है।

इसकी कीमत कितनी है?

यह डॉक्टरों की संख्या पर और इस पर निर्भर है कि आपको Dentyaan Cam चाहिए या नहीं। WhatsApp पर पूछें, या मुफ्त डेमो बुक करें।

मुफ्त डेमो लें

हम एक कामकाजी दिन के अंदर कॉल या WhatsApp करेंगे। ये जानकारी सिर्फ़ आपका डेमो तय करने के लिए इस्तेमाल होगी। हमारी privacy policy देखें।